Tuesday, October 2, 2018

श्री हनुमान जी का विवाह कब और किससे हुआ

श्री हनुमान जी ने क्यों और किससे किया विवाह ??

हनुमान जी का विवाह कब और किससे हुआ
श्री हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया था।

 सूर्य देव के पास 9 दिव्य विद्याएं थीं।

इन सभी विद्याओं का ज्ञान बजरंग बली प्राप्त करना चाहते थे। सूर्य देव ने इन 9 में से 5 विद्याओं का ज्ञान तो हनुमानजी को दे दिया,

लेकिन शेष 4 विद्याओं के लिए सूर्य के समक्ष एक संकट खड़ा हो गया। शेष 4 दिव्य विद्याओं का ज्ञान सिर्फ उन्हीं शिष्यों को दिया जा सकता था जो विवाहित हों।



हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी थे, इस कारण सूर्य देव उन्हें शेष चार विद्याओं का ज्ञान देने में असमर्थ हो गए।

इस समस्या के निराकरण के लिए सूर्य देव ने हनुमानजी से विवाह करने की बात कही। पहले तो हनुमानजी विवाह के लिए राजी नहीं हुए, लेकिन उन्हें शेष 4 विद्याओं का ज्ञान पाना ही था। इस कारण अंतत: हनुमानजी ने विवाह के लिए हां कर दी।

सत्कर्म रूपी बीज पूर्ण रूप से अवश्य अंकुरित होता है


जब हनुमानजी विवाह के लिए मान गए तब उनके योग्य कन्या की तलाश की गई और यह तलाश खत्म हुई सूर्य देव की पुत्री सुवर्चला पर। सूर्य देव ने हनुमानजी से कहा कि सुवर्चला परम तपस्वी और तेजस्वी है और इसका तेज तुम ही सहन कर सकते हो। सुवर्चला से विवाह के बाद तुम इस योग्य हो जाओगे कि शेष 4 दिव्य विद्याओं का ज्ञान प्राप्त कर सको। सूर्य देव ने यह भी बताया कि सुवर्चला से विवाह के बाद भी तुम सदैव बाल ब्रह्मचारी ही रहोगे, क्योंकि विवाह के बाद सुवर्चला पुन: तपस्या में लीन हो जाएगी।  


यह सब बातें जानने के बाद हनुमानजी और सुवर्चला का विवाह सूर्य देव ने करवा दिया। विवाह के बाद सुवर्चला तपस्या में लीन हो गईं और हनुमानजी से अपने गुरु सूर्य देव से शेष 4 विद्याओं का ज्ञान भी प्राप्त कर लिया। इस प्रकार विवाह के बाद भी हनुमानजी ब्रह्मचारी बने हुए हैं।

सभी भक्तों से निवेदन है अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव लिखें पोस्ट को लाइक करें
 प्रेम से बोले राधे राधे!
अगर किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कमेंट बॉक्स में लिखें आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य मिलेगा
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2066747793370560&id=1036123909766292 

अध्यात्मिक प्रसंगों को पढ़ते रहें


      राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्तापूज्य श्री प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज  श्री धाम वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश   WhatsApp 8737866555



No comments:

Post a Comment

Featured Post

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 हाथ की उंगलियों और हथेली में शंख और चक्र का क्या महत्व है #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer  हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के पोरो...