Sunday, October 28, 2018

हमारे ,आप के जीवन पर आधारित ,बहुत ही ज्ञानवर्धक कथा एक बार अवश्य पढ़ें!!

हमारे ,आप के जीवन पर आधारित ,बहुत ही ज्ञानवर्धक कथा एक बार अवश्य पढ़ें!!

"कर्म करो तो फल मिलता है,                  
      आज नहीं तो कल मिलता है,
                जितना गहरा अधिक हो कुआँ,    
               उतना मीठा जल मिलता है   टक
       जीवन के हर कठिन प्रश्न का,            
                   जीवन से ही हल मिलता है !!
Pramod Krishna Shastri 

एक गाँव में एक किसान रहता था उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक लड़का था। कुछ सालों के बाद पत्नी की मृत्यु हो गई उस समय लड़के की उम्र दस साल थी।

किसान ने दूसरी शादी कर ली। उस दूसरी पत्नी से भी किसान को एक पुत्र प्राप्त हुआ।किसान की दूसरी पत्नी की भी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई।

किसान का बड़ा बेटा जो पहली पत्नी से प्राप्त हुआ था जब शादी के योग्य हुआ तब किसान ने बड़े बेटे की शादी कर दी।

फिर किसान की भी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई। किसान का छोटा बेटा जो दूसरी पत्नी से प्राप्त हुआ था और पहली पत्नी से प्राप्त बड़ा बेटा दोनों साथ साथ रहते थे।

कुछ समय बाद किसान के छोटे लड़के की तबियत खराब रहने लगी। बड़े भाई ने कुछ आस पास के वैद्यों से इलाज करवाया पर कोई राहत ना मिली। छोटे भाई की दिन ब दिन तबियत बिगड़ती जा रही थी और बहुत खर्च भी हो रहा था।

एक दिन बड़े भाई ने अपनी पत्नी से सलाह की कि यदि ये छोटा भाई मर जाए तो हमें इसके इलाज के लिए पैसा खर्च ना करना पड़ेगा।

और जायदाद में आधा हिस्सा भी नहीं देना पड़ेगा। तब उसकी पत्नी ने कहा कि क्यों न किसी वैद्य से बात करके इसे जहर दे दिया जाए किसी को पता भी ना चलेगा किसी रिश्तेदारी में भी कोई शक ना करेगा कि बीमार था बीमारी से मृत्यु हो गई।

बड़े भाई ने ऐसे ही किया एक वैद्य से बात की कि आप अपनी फीस बताओ ऐसा करना मेरे छोटे बीमार भाई को दवा के बहाने से जहर देना है !

वैद्य ने बात मान ली और लड़के को जहर दे दिया और लड़के की मृत्यु हो गई।उसके भाई भाभी ने खुशी मनाई की रास्ते का काँटा निकल गया अब सारी सम्पत्ति अपनी हो गई।

उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ महीनों पश्चात उस किसान के बड़े लड़के की पत्नी को लड़का हुआ !

उन पति पत्नी ने खूब खुशी मनाई, बड़े ही लाड़ प्यार से लड़के की परवरिश की। कुछ ही गिने वर्षों में लड़का जवान हो गया। उन्होंने अपने लड़के की भी शादी कर दी!

शादी के कुछ समय बाद अचानक लड़का बीमार रहने लगा। माँ बाप ने उसके इलाज के लिए बहुत वैद्यों से इलाज करवाया। जिसने जितना पैसा माँगा दिया सब कुछ दिया ताकि लड़का ठीक हो जाए ।

अपने लड़के के इलाज में अपनी आधी सम्पत्ति तक बेच दी पर लड़का बीमारी के कारण मरने की कगार पर आ गया। शरीर इतना ज्यादा कमजोर हो गया की अस्थि-पिंजर शेष रह गया था।

एक दिन लड़के को चारपाई पर लेटा रखा था और उसका पिता साथ में बैठा अपने पुत्र की ये दयनीय हालत देख कर दुःखी होकर उसकी ओर देख रहा था!

तभी लड़का अपने पिता से बोला कि _भाई_ अपना सब हिसाब हो गया बस अब कफन और लकड़ी का हिसाब बाकी है उसकी तैयारी कर लो।

ये सुनकर उसके पिता ने सोचा की लड़के का दिमाग भी काम नहीं कर रहा है बीमारी के कारण और बोला बेटा मैं तेरा बाप हूँ भाई नहीं!

तब लड़का बोला मैं आपका वही भाई हूँ जो आप ने जहर खिलाकर मरवाया था । जिस सम्पत्ति के लिए आप ने मरवाया था मुझे अब वो मेरे इलाज के लिए आधी बिक चुकी है आपकी शेष है हमारा हिसाब हो गया !*

तब उसका पिता फ़ूट-फूट कर रोते हुए बोला कि मेरा तो कुल नाश हो गया। जो किया मेरे आगे आ गया। पर तेरी पत्नी का क्या दोष है जो इस बेचारी को जिन्दा जलाया जाएगा ।
_(उस समय सतीप्रथा थी जिसमें पति के मरने के बाद पत्नी को पति की चिता के साथ जला दिया जाता था)_
तब वो लड़का बोला की वो वैद्य कहाँ है, जिसने मुझे जहर खिलाया था। तब उसके पिता ने कहा की आप की मृत्यु के तीन साल बाद वो मर गया था।

तब लड़के ने कहा कि ये वही दुष्ट वैद्य आज मेरी पत्नी रूप में है मेरे मरने पर इसे जिन्दा जलाया जाएगा ।
हमारा जीवन जो उतार-चढ़ाव से भरा है इसके पीछे हमारे अपने ही कर्म होते हैं। हम जैसा बोएंगे, वैसा ही काटना पड़ेगा।





यह भी पढ़ें

श्री रामचरितमानस की ये एक चौपाई, 
मिटा देगी   सारे संकट, घर में होगी खुशियों की बरसात  !!

प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने लखनऊ में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मे भक्तों को संकटों से निपटने के लिए बतलाया उपाय...





      " राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता"
      प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
     8737866555 9453316276
www.pramodkrishnashastri.com







Friday, October 26, 2018

भगवान भोलेनाथ होंगे प्रसन्न इस स्त्रोत का करें पाठ

भगवान भोलेनाथ होंगे प्रसन्न इस स्त्रोत का करें पाठ!!                   


नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम I
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाशमाकाशवासं भजेअहम II

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं गिरा घ्य़ान गोतीतमीशं गिरीशम I
करालं महाकाल कालं कृपालं गुणागार संसारपारं नतोअहम II

तुश्हाराद्रि संकाश गौरं गभीरं मनोभूत कोटिप्रभा श्री शरीरम I
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारु गङ्गा लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा II

चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम I
  मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं प्रियं शंकरं सर्वनाथं भजामि II

 प्रचण्डं प्रकृश्ह्टं प्रगल्भं परेशं अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशम I
त्रयः शूल निर्मूलनं शूलपाणिं भजे.अहं भवानीपतिं भावगम्यम II

कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी I
चिदानन्द संदोह मोहापहारी प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी II

न यावत उमानाथ पादारविन्दं भजन्तीह लोके परे वा नराणाम I
न तावत सुखं शान्ति सन्तापनाशं प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासम II

न जानामि योगं जपं नैव पूजां नतो.अहं सदा सर्वदा शम्भु तुभ्यम I
 जरा जन्म दुःखौघ तातप्यमानं प्रभो पाहि आपन्नमामीश शम्भो II

  रुद्राश्ह्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोश्हये I
 ये पठन्ति नरा भक्त्या तेश्हां शम्भुः प्रसीदति II

Thursday, October 25, 2018

कार्तिक मास को कार्तिक (दामोदर) मास क्यों कहते हैं?? कार्तिक (दामोदर) मास का क्या महत्व है??? जानिए

कार्तिक मास को कार्तिक (दामोदर) मास क्यों कहते हैं??
कार्तिक (दामोदर) मास का क्या महत्व है??? जानिए

 कार्तिक (दामोदर) मास का इतना माहत्म्य क्यों?
_क्योंकि इस मास में भगवान ने बहुत सारी लीलाएँ की हैं_....जो इस प्रकार हैं...



शरद पूर्णिमा= इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों के साथ रास किया था। शरद पूर्णिमा की रात्रि से ही कार्तिक मास शुरू हुआ था।

बहुलाष्टमी= यह दिन राधाकुण्ड,श्यामकुण्ड के आविर्भाव का स्मरणोत्सव है।इसी दिन श्रीकृष्ण और राधारानी ने श्यामकुंड ,राधाकुंड का निर्माण किया था ।

"रमा एकादशी"

धनतेरस= इस दिन धन्वतंरी भगवान अमृत और आयुर्वेद की औषधियों के साथ प्रकट हुए थे।

नरकाचतुर्दशी =इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था|

दामोदर लीला= इसी मास में दिवाली के दिन मैया यशोदा ने भगवान कृष्ण को उखल से बांधा था जिससे उनका नाम दामोदर पड़ा अर्थात जिनका उदर(पेट)दाम (रस्सी) से बंध गया और इसीलिए कार्तिक मास का नाम _*दामोदर मास*_ पड़ा ।

दिवाली =भगवान राम 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटे ।सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाये,जिसे दिवाली के रूप में आज भी हम मानते हैं ।

गोवर्धन पूजा*- दिवाली के पश्चात गोवर्धन पूजा की जाती है । भगवान कृष्ण ने अपनी बाएं हाथ की कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था| इस दिन भगवान को _56भोग_ लगाये जाते हैं ।

 गोपष्टमी= भगवान कृष्ण ने गाय चराना शुरू किया ।

उत्थान एकादशी= (देवउठनी एकादशी) -इस दिन 4 महीनों बाद भगवान उठते हैं।इसीलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं ।

तुलसी विवाह= भगवान श्रीकृष्ण और तुलसी महारानी का विवाह होता हैं । 
     

"कार्तिक मास में भगवान श्रीकृष्ण के आगे संध्या समय दिया अर्पण करने का विशेष महत्व है !
 " इस विषय में "
पद्म पुराण में कहा गया है....
"कार्तिक मास में मात्र एक दीपक अर्पित करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं !
Pramod Krishna Shastri 













इसको भी पढ़ें ...
करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त ,पति पत्नी में नहीं होगा झगड़ा यह करें उपाय, पढ़ें...
इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निराजल व्रत रखकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद उसे अर्ध्य देकर.....




यह भी पढ़ें

श्री रामचरितमानस की ये एक चौपाई मिटा देगी   सारे संकट, घर में होगी खुशियों की बरसात 

 प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने लखनऊ में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा  भक्तों को संकटों से निपटने के लिए बतलाया उपाय... पढ़ें







         राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता
प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज ,श्री धाम वृंदावन,
 www.pramodkrishnashastri.com
      WhatsApp no 8737866555
               call 9453316276

Wednesday, October 24, 2018

करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त ,पति पत्नी में नहीं होगा झगड़ा यह करें उपाय, पढ़ें...

करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त ,पति पत्नी में नहीं होगा झगड़ा यह करें उपाय, पढ़ें...

करवा चौथ दिनांक 27 अक्टूबर 2018 दिन शनिवार को है। 

इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निराजल व्रत रखकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद उसे अर्ध्य देकर व्रत खोलती हैं। 
महिलाएं सोलह श्रृंगार  करती हैं
करवा चौथ व्रत
, मंगलसूत्र, मांग टीका, बिंदिया ,काजल, नथनी, कर्णफूल, मेहंदी, कंगन, लाल रंग की चुनरी, बिछिया, पायल, कमरबंद, अंगूठी, बाजूबंद और गजरा धारण करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए यह व्रत कर सकती हैं।

 करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5.40 से 6.47 तक व चंद्रोदय शाम 7:35 बजे। लेकिन चतुर्थी तिथि 7:58 बजे से ही शुरू हो रही है ऐसे में 7:58 के बाद ही अर्घ्य देना ठीक रहेगा।
      जिन व्यक्तिओ की पत्नी बीमार है या किसी कारण से व्रत नहीं कर सकती, उनके पति व्रत रख सकते है।   

पति - पत्नी मे झगड़ा - मनमुटाव कम करने के लिए करवाचौथ के दिन झाडू की दो सींकों को उलटा और सीधा क्रम में नीले धागे से बांधकर घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना से वैवाहिक जीवन में तनाव कम होता है।

यदि पति कहीं और आकृषित हो गया हो, पति किसी अन्य स्त्री से प्रेम करने लगा हो , अगर स्त्री किसी अन्य पुरुष से आकर्षित हो रही हो किसी दूसरे पुरुष से प्रेम करने लगी हो,वैवाहिक जीवन मे परेशानी आ रही हो, तो करवाचौथ वाले दिन गौरी शंकर नेपाली रुद्राक्ष धारण करें
        रुद्राक्ष धारण करने की विधि सबसे पहले रुद्राक्ष को गौ दुग्ध से स्नान कराएं ,गंगाजल से स्नान कराएं गाय के मूत्र से स्नान कराएं लाल रोली लगाने के बाद उसको भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर कुछ समय के लिए रख दें इसके बाद उसको धारण करें!

यह भी पढ़ें...

श्री हनुमान जी ने क्यों और किससे किया विवाह ?
श्री हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया था।
सूर्य देव के पास 9 दिव्य विद्याएं थीं...



सुंदर प्रसंग पूरा पढ़ें...
एक तोते की कथा, जीवन में गुरु का क्या महत्व होता है पढ़ें??

एकपंडित रोज रानी के पास कथा करता था। कथा के अंत में सबको कहता कि ‘राम कहे तो बंधन टूटे....


  राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता
 प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
       श्री धाम वृंदावन
WhatsApp 8737866555

Tuesday, October 23, 2018

एक तोते की कथा, जीवन में गुरु का क्या महत्व होता है पढ़ें??Pramod Krishna Shastri

एक तोते की कथा, जीवन में गुरु का क्या महत्व होता है पढ़ें??

एक पंडित रोज रानी के पास कथा करता था। कथा के अंत में सबको कहता कि ‘राम कहे तो बंधन टूटे’। तभी पिंजरे में बंद तोता बोलता, ‘यूं मत कहो रे पंडित झूठे’। पंडित को क्रोध आता कि ये सब क्या सोचेंगे, रानी क्या सोचेगी। पंडित अपने गुरु के पास गया, गुरु को सब हाल बताया। गुरु तोते के पास गया और पूछा तुम ऐसा क्यों कहते हो?
आज का गुरु मंत्र


तोते ने कहा- ‘मैं पहले खुले आकाश में उड़ता था। एक बार मैं एक आश्रम में जहां सब साधू-संत राम-राम-राम बोल रहे थे, वहां बैठा तो मैंने भी राम-राम बोलना शुरू कर दिया। 
                                        एक दिन मैं उसी आश्रम में राम-राम बोल रहा था, तभी एक संत ने मुझे पकड़ कर पिंजरे में बंद कर लिया, फिर मुझे एक-दो श्लोक सिखाये। आश्रम में एक सेठ ने मुझे संत को कुछ पैसे देकर खरीद लिया। अब सेठ ने मुझे चांदी के पिंजरे में रखा, मेरा बंधन बढ़ता गया। निकलने की कोई संभावना न रही।
         एक दिन उस सेठ ने राजा से अपना काम निकलवाने के लिए मुझे राजा को गिफ्ट कर दिया, राजा ने खुशी-खुशी मुझे ले लिया, क्योंकि मैं राम-राम बोलता था। रानी धार्मिक प्रवृत्ति की थी तो राजा ने रानी को दे दिया। अब मैं कैसे कहूं कि ‘राम-राम कहे तो बंधन छूटे’।

तोते ने गुरु से कहा आप ही कोई युक्ति बताएं, जिससे मेरा बंधन छूट जाए। गुरु बोले- आज तुम चुपचाप सो जाओ, हिलना भी नहीं। रानी समझेगी मर गया और छोड़ देगी। ऐसा ही हुआ। दूसरे दिन कथा के बाद जब तोता नहीं बोला, तब संत ने आराम की सांस ली। रानी ने सोचा तोता तो गुमसुम पढ़ा है, शायद मर गया। रानी ने पिंजरा खोल दिया, तभी तोता पिंजरे से निकलकर आकाश में उड़ते हुए बोलने लगा ‘सतगुरु मिले तो बंधन छूटे’। अतः शास्त्र कितना भी पढ़ लो, कितना भी जाप कर लो, लेकिन सच्चे गुरु के बिना बंधन नहीं छूटता।

  




 एक बार पढ़ें
असफलता ही सफलता की कुंजी



Next pot...
A Single Mantra Can Resolve All Your Problems 
 
  राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता
 प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज 
श्री धाम वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश
 8737866555 9453316276


आज शरद पूर्णिमा विशेष महत्व पूरा पढ़े??? पूजन करने से धन की होगी वर्षा Pramod Krishna Shastri

आज शरद पूर्णिमा विशेष महत्व पूरा पढ़े???
पूजन करने से धन की होगी वर्षा

इस बार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज रात मंगलवार 10/16 को हो रही है और इसका समापन (24) अक्टूबर  बुधवार रात 10/18को होगा। व्रत एवं पूजा (24)अक्टूबर (कल) बुधवार को  ही होगा। व्रती रात्रि में चन्द्रोदय होने के बाद गन्ध,चन्दन,अक्षत,पुष्प,धूप,दीप,नैवेद्य,फल,ताम्बूल दक्षिणादि से पूजन करें

इस मंत्र का जाप करें 21 माला
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यी नमः

 !! चन्द्रार्घ्य निम्न मन्त्र द्वारा करें!!
 🕉ॐक्षीरोदार्णवसम्भूतं अत्रिगोत्रसमुद्भवम्।
गृहाणार्घ्यंशशांकेदं रोहिणी सहितो मम।।
प्रदान कर प्रणाम करे।
🕉 ॐदधिशंखतुशाराभं क्षीरोदार्णवसम्भवम्।
नमामि शशिनम् सोमं शम्भुर्मुकुट भूषणम्।।
ॐज्योत्सनानां पतये तुभ्यं ज्योतिषां पतये नम:।
नमस्ते रोहिणीकान्त सुधावास नमोस्तु ते।।
मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा ही वो दिन है जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्‍त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। आमतौर पर हम सुनते हैं कि चंद्रमा में सोलह कलाएं होती हैं। भगवान श्रीकृष्ण को सोलह कलाओं का स्वामी कहा गया है तो राम को बारह कलाओं का। दोनों ही पूर्णावतार हैं। इसकी अलग-अलग व्याख्या मिलती हैं। कुछ की राय में भगवान राम सूर्यवंशी थे तो उनमें बारह कलाएं थीं। श्रीकृष्ण चंद्रवंशी थे तो उनमें सोलह कलाएं थीं।  वर्षभर में शरद पूर्णिमा के ही दिन चांद सोलह कलाओं का होता है। इस रात चांद की छटा अलग ही होती है जो पूरे वर्ष कभी दिखाई नहीं देती। चांद को लेकर जितनी भी उपमाएं दी जाती हैं, वह सभी शरद पूर्णिमा पर केंद्रित हैं।
          🌙चन्द्रमा_की_सोलह_कला:
अमृत, मनदा ( विचार), पुष्प ( सौंदर्य), पुष्टि ( स्वस्थता), तुष्टि( इच्छापूर्ति), ध्रुति ( विद्या), शाशनी ( तेज), चंद्रिका ( शांति),कांति (कीर्ति), ज्योत्सना ( प्रकाश), श्री (धन), प्रीति ( प्रेम),अंगदा (स्थायित्व), पूर्ण ( पूर्णता अर्थात कर्मशीलता) और पूर्णामृत (सुख)। चंद्रमा के प्रकाश की 16 अवस्थाएं हैं। मनुष्य के मन में भी एक प्रकाश है। मन ही चंद्रमा है। चंद्रमा जैसे घटता-बढ़ता रहता है। मन की स्थिति भी यही होती है।इसी पूनम की चांदनी रात्री मे खीर बनाकर प्रात,ग्रहण से चन्द्रमा की अमृतबर्षा रूपी१६कलाओं की प्राप्ति होती है। 
               


     राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता 
    प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज 
            श्री धाम वृंदावन 
    8737866555  9453316276

Friday, October 19, 2018

#पापांकुशा_एकादशी _20-9-2018_दिन_शनिवार का विशेष महत्त्व

  पापांकुशा एकादशी  20-9-2018 दिन शनिवार  हिंदू सनातन धर्म मैं एकादशी का विशेष महत्व है

        धर्मराज युधिष्ठिर ने पूछा हे मधुसूदन कृपया यह बताइए कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? 
            श्री कृष्ण बोले हे राजन आश्विन के शुक्ल पक्ष में पापा कुंशा एकादशी होती है। जो सब पापों का हरण करने वाली तथा उत्तम है। उस दिन संपूर्ण मनोरथ की प्राप्ति के लिए मनुष्य को स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करने वाले पद्मनाभ संज्ञक मुझ वासुदेव का पूजन करना चाहिए। 
जितेंद्रिय मुनि चिरकाल तक कठोर तपस्या करके इस फल को प्राप्त करता है।
Pramod Krishna Shastri 
               वह उस दिन भगवान गरुड़ध्वज को प्रणाम करने से ही मिल जाता है ।
       पृथ्वी पर जितने तीर्थ और पवित्र देवालय हैं उन सब के सेवन का फल भगवान विष्णु के नाम कीर्तन मात्र से मनुष्य को प्राप्त हो जाता है ।जो सारंग धनुष धारण करने वाले सर्व व्यापक भगवान जनार्दन की शरण में जाते हैं, उन्हें कभी यमलोक की यात्रा नहीं भोगनी पड़ती ।यदि अन्य कार्य के प्रसंग से भी मनुष्य एकमात्र मात्र एकादशी का उपवास कर ले तो उसे कभी यम यातना नहीं प्राप्त होगी।

          जो पुरुष विष्णु भक्त हो कर शिव की निंदा करता है वह भगवान विष्णु के लोक में स्थान नहीं पाता, इसी प्रकार से यदि कोई शैव या पाशुपत होकर भगवान विष्णु की निंदा करता है,तो वह  रौरव नरक में डालकर तब तक पकाया जाता है जब तक कि 14 इंद्रो की आयु पूरी नहीं हो जाती। यह एकादशी स्वर्ग और मोक्ष को प्रदान करने वाली, शरीर को निरोग बनाने वाली तथा सुंदर स्त्री, धन एवं मित्र देने वाली है। एकादशी को दिन में उपवास करके रात्रि में जागरण करना चाहिए ।जो ऐसा करता है राजेंद्र वह पुरुष मातृ पक्ष की 10 तथा स्त्री पक्ष की भी 10 पीढ़ियों का उद्धार कर देता है ।

      एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य चतुर्भुज पीतांबर धारी होकर भगवान विष्णु के धाम को जाते हैं ।आशविन  शुक्ल पक्ष में पापाकुंशा का व्रत करने मात्र से मानव सब पापों से मुक्त हो श्री हरि लोक में जाता है। जो पुरुष स्वर्ण, भूमि, जल ,जूते और छाते का दान करता है ।वह कभी यमराज को नहीं देखता है।
          गरीब पुरुष को भी चाहिए कि वह यथा शक्ति स्नान, दान, आदि क्रिया करके अपने प्रत्येक दिन को सफल बनावे ।जो होम, स्नान, जप, ध्यान और यज्ञ आदि पुण्य कर्म करने वाले हैं उन्हें भयंकर यम यातना नहीं देखनी पड़ती है।

            लोक में वह मानव दीर्घायु थनाढय,कुलीन और निरोग देखे जाते हैं । इस विषय में अधिक कहने से क्या लाभ ,मनुष्य पाप से दुर्गत में पड़ते हैं और धर्म से स्वर्ग में जाते हैं। राजन तुमने मुझसे जो कुछ पूछा था उसके अनुसार पापाकुंशा के महत्व का वर्णन कर दिया ।

         "राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता"     

        प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज                 

            श्री धाम वृंदावन 'मथुरा '       

          8737866555 9453316276

#परमात्मा_एक बार_अवसर_सभी_को_देता_हैं_आप_उसका_सदुपयोग_कर_पाते_हैं_Pramod_Krishna_Shastri

परमात्मा एक बार अवसर सभी को देता  हैं ,आप उसका सदुपयोग कर पाते हैं कि नहीं यह आप पर निर्भर करता है

एक बार एक राजा ने प्रसन्न होकर एक लोहार को अपना चन्दन का बाग भेंट कर दिया , बिचारे लोहार को चंदन के बाग ओर चंदन की किमत पता नही थी अतः वो रोज चंदन की लकड़ी काट काट कर जलाता ओर उसका कोयला बनाकर बेचकर अपनी जीविका चलाने लगा
Pramod Krishna Shastri 
WhatsApp 8737866555
और इसी तरह पूरा बाग कोयला बनाकर खत्म कर दिया,उधर ऐसे ही राजा घूमते घूमते आये और सोचा कि अब तो लोहार बहुत धनी हो गया होगा पर क्या देखते है कि लोहार तो वैसे का वैसा ही है, राजा को आश्चर्य हुआ कि ऐसा कैसे हो गया  सच जानकर राजा को दुख हुआ और उन्होंने लोहार से पूछा कि पूरा बाग खत्म हो गया कि कुछ चंदन बचा है

 तब लोहार ने एक टुकड़ा जो जलाया नही था वो राजा को दिखाया राजा ने कहा कि जाओ इसे किसी चंदन के व्यापारी के पास ले जाओ और बेच दो ,
लोहार गया और उसे बेचा तो उसे बहुत सारा पैसा मिला लोहार सोचने लगा कि इतना सा टुकड़ा बेचा ओर इतना पैसा मिला पूरे बाग की लकड़ी बेचता तो मेरा जीवन यापन उससे ही हो जाता और वो रोने लगे गया ओर राजा से कहने लगा राजन मुझे एक बाग ओर देदो राजा कहता है कि ऐसा अवसर बार बार नही मिलता....

साधर्मी महानुभावों आपको ये मनुष्य भव उस लोहार को चंदन के बाग जैसा मिला है उसे कोयला बनाओ या चंदन ये आपके हाथ है  जीवन के अंत समय मे जब कुछ पल शेष होते है तब धर्म का रास्ता चुनने का प्रयास करते हो तब ऐसा लगता है कि हे भगवान मुझे थोड़ा जीवन और देदो लेकिन तब ऐसा संभव नही होता....मनुष्य जीवन अनमोल है ऐसा जीवन दुबारा नही मिलेगा...
सारांश... मनुष्य जीवन अनमोल है इसे चंदन बनाओ या कोयला ये आप ही को तय करना है ..

Friday, October 12, 2018

#श्रीमद्भगवद्गीता_का_जीवन_सन्देश

श्रीमद्भगवद्गीता का जीवन-सन्देश (श्लोक ३.१७व१८ का विस्तृत विवेचन -

यस्त्वात्मरतिरेव स्यादात्मतृप्तश्च मानवः |
 आत्मन्येव च सन्तुष्टस्तस्य कार्यं न विद्यते ||३.१७ ||
नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन |
 न चास्य सर्वभूतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रयः || ||३.१८||
#pramod_krishna_shastri_ji_Maharaj 


अन्वय और शब्दार्थ – य: = जो कोई; तु = निश्चय ही; आत्मरति: = आत्मा में ही रमण करनेवाला (क्रियाशील); एव = इस प्रकार (प्रवर्तितचक्र को अपनाकर); स्यात् = हो जाता है; आत्मतृप्त: = आत्मातृप्त है (अर्थात् जिसकी कोई अन्य आकांक्षा नहीं है); च = और; मानवः = मनुष्य; आत्मनि = आत्मा में ही; एव = इस प्रकार; च = और; सन्तुष्ट: = सन्तुष्ट बना रहता है; तस्य = उसके लिये; (अन्य) कार्यम् = कोई कर्म; (श्रेयस की प्राप्ति हेतु) न = नहीं; विद्यते = विद्यमान है | ||३.१७ ||

न = नहीं; एव = इस प्रकार; तस्य = उसका;  कृतेन = किये जाने से; अर्थ: = प्रयोजन; (और) न = नहीं; अकृतेन = न किये जाने से भी; इह = यहाँ; कश्चन = कोई (प्रयोजन); न = नहीं; च = और; अस्य = इसका; सर्वभूतेषु = सम्पूर्ण प्राणियों में; कश्चित् = कुछ भी; अर्थ व्यपाश्रयः = परस्पर स्वार्थ का सम्बन्ध | ||३.१८||

*अर्थात्* – “इस प्रकार निश्चय ही जो कोई मनुष्य (प्रवर्तित चक्र को अपनाकर) आत्मा में ही रमण करनेवाला (क्रियाशील) हो जाता है और आत्मतृप्त है अर्थात् जिसकी कोई अन्य आकांक्षा नहीं है; और इस प्रकार आत्मा में ही सन्तुष्ट बना रहता है; उसके लिये अन्य कोई कर्म श्रेयस की प्राप्ति हेतु विद्यमान नहीं है |” ||३.१७ ||

“नहीं इस प्रकार उसका किये जाने से प्रयोजन (और) नहीं न किये जाने से भी यहाँ कोई (प्रयोजन); और नहीं इसका सम्पूर्ण प्राणियों में कुछ भी परस्पर स्वार्थ का सम्बन्ध |” ||३.१८||

*भावार्थ/ व्याख्या* - पूर्व श्लोक क्रमांक ३.१६ में सर्वरूप परब्रह्म परमात्मा द्वारा चलाये जा रहे प्रवर्तित चक्र का स्वयं के मनुष्य जीवन में अनुसरण करना आवश्यक बतलाया गया है तथा जो कोई इस प्रवर्तित चक्र को अपने जीवन में अपनाता नहीं है तथा जिसने अपने जीवन में अप्रदाय को अपना लिया है, उसे पापायु कहा जाकर व्यर्थ ही मनुष्य जीवन धारण करनेवाला प्रकट किया गया है | अब सप्तपरिधि रूप में सप्तसोपान आधारित ‘प्रवर्तित चक्र’ की पृष्ठभूमि को अपनाकर - पूर्व श्लोक क्रमांक ३.२ में रथी अर्जुन द्वारा की गयी जिज्ञासा कि “बुद्धि और कर्म (आधारित ज्ञाननिष्ठा और कर्मनिष्ठा) इन दोनों में से किसी एक का निश्चय करके कहिये जिससे में ‘श्रेयस’ को प्राप्त हो जाऊं” का समाधान करते हुए सदगुरुदेव केशव श्रीकृष्ण का उपदेश है कि  ‘निश्चय ही इस प्रकार जो कोई मनुष्य इस ‘प्रवर्तित चक्र’ को अपनाकर सर्वरूप आत्मा में ही रमण करनेवाला (क्रियाशील) हो जाता है और आत्मातृप्त है अर्थात् जिसकी उस परमात्मा के चतुर्मुख-चतुर्भुज यज्ञकर्ता रूप को जानकर अन्य कोई आकांक्षा नहीं है; और जो इस प्रकार सर्वरूप आत्मा में ही सन्तुष्ट बना रहता है; उसके लिये ‘श्रेयस’ की प्राप्ति हेतु अन्य कोई कर्म विद्यमान नहीं  है; अर्थात् वह अविनाशी सनातन आत्मा को प्राप्त कर आत्मा में ही रमन करनेवाला है |

इस अवसर पर यह स्मरणीय है कि पूर्व श्लोक २.५५ में ‘स्थितप्रज्ञ’ अवस्था को प्रकट करते हुए यह उपदेश आया है कि– “जिस समय यह पुरुष मन में स्थित सम्पूर्ण कामनाओं (भोगेच्छाओं) को भलीभांति त्याग देता है, उस समय आत्मा से, आत्मा में ही सन्तुष्ट हुआ पुरुष, प्रज्ञा में स्थित हुआ ‘स्थितप्रज्ञ’ कहा जाता है’- ‘आत्मन्येवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते |’ (गीता २.५५) अब कामनारहित प्रज्ञावान अवस्था में किये जाने वाले ‘यज्ञ कर्म’ को आधार बना कर यह स्पष्ट कथन है कि जिस किसी भी मनुष्य ने ‘प्रवर्तित चक्र’ को अर्थात् इस सप्तसोपनमय सृष्टियज्ञ को अपने जीवन में अपना लिया है तथा जो सृष्टि-यज्ञकर्ता उस परमात्मा के चतुर्मुख – चतुर्भुज जगतरूप को जानकर (अपनाकर) अप्रदाय से रहित हो गया है अर्थात् जिसने अपने सम्पूर्ण कर्म में ‘यज्ञ भाव’ को अपनाकर सर्वगत ब्रह्म को प्राप्त कर (अपना) लिया है; और इस प्रकार जो सर्वरूप अपने आत्मा में ही रमण करनेवाला और सन्तुष्ट (आत्मतुष्ट) बना हुआ है – उसके लिये ‘श्रेयस’ की प्राप्ति हेतु अन्य कोई कर्म विद्यमान नहीं है |

इस अवस्था को प्रकट करते हुए उपनिषद् वाणी में श्रुतिकथन आया है कि – “जो कामना न करनेवाला पुरुष है | जो अकाम, निष्काम, आप्तकाम और आत्मकाम होता है, उसके प्राणों का उत्क्रमण नहीं होता; वह ब्रह्म ही रहकर ब्रह्म को प्राप्त होता है |” – ‘ब्रह्मैव सन् ब्रह्माप्येति |’ (बृह.उप. ४.४.६) अतः उसके लिये ‘श्रेयस’ की प्राप्ति हेतु अन्य कोई कर्म शेष रहता (विद्यमान) नहीं है |

इस प्रकार जिसने प्रवर्तित चक्र को अपनाकर सर्वगत ब्रह्म के यज्ञरूप को प्राप्त कर लिया है; जो आप्तकाम होकर सर्वरूप आत्मा में ही रमण करनेवाला आत्मकाम बना हुआ है उसके लिये न तो कर्म करने से कोई प्रयोजन रहता है; और न कर्म न करने से ही कोई प्रयोजन शेष रहता है | तथा सम्पूर्ण प्राणियों से भी इसका किञ्चित्मात्र भी निजी स्वार्थ का सम्बन्ध रहता नहीं है | अर्थात् वह अपने सम्पूर्ण कर्म अनासक्त भाव से करता हुआ अपने आत्मा की असंग अवस्था को धारण करनेवाला याकि ‘असंग पुरुष’ को प्राप्त करनेवाला हो जाता है | फिर उसका किसी प्राणी से परस्पर स्वार्थ को कोई सम्बन्ध रहता नहीं है |

इस अवसर पर यह स्मरणीय है यदि हम यहाँ आप्तकाम-आत्मकाम पुरुष का ‘कर्म करने और न करने से कोई प्रयोजन रहता नहीं’ का अर्थ कर्म का पूर्ण परित्याग अपनाते हैं तो यह उचित होता नहीं; कारण कि ‘यज्ञ संहिता’ यजुर्वेद आधारित ईशावास्योपनिषद् में श्रुति जीववपर्यन्त कर्मरत अवस्था को अपनाने का उपदेश करती है- *‘कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतँ्समाः |’ (ईशा.-२)

अब आगे यज्ञपुरुष श्रीकृष्ण का उपदेश है

|| ॐ ॥

Monday, October 8, 2018

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त क्या है जानिए ????Pramod Krishna Shastri ji maharaj

शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त क्या है जानिए ????

प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज १० अक्टूबर २०१८ से नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहे हैं जोकि  १८ अक्टूबर दिन शुक्रवार तक रहेंगे !
हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि कलश स्थापना का विशेष महत्व है !
कलश स्थापना करने से भक्तों की जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है कुछ भक्त ९ दिन का व्रत करते हैं कुछ भक्त प्रतिपदा तिथि एवं अष्टमी तिथि का व्रत करने के उपरांत यज्ञ कार्य करते हैं!
नवरात्रि में हर रोज अलग-अलग नवदुर्गा देवियों का भक्त पूजन करते हैं!

श्री नव दुर्गा मां










कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल ६ बज कर २५ मिनट से प्रारंभ होगा जोकि ७ बज कर बजे कर ३६ मिनट तक रहेगा !

शुभ मुहूर्त की अवधि लगभग १ घंटा ११ मिनट है !


९ अक्टूबर दिन मंगलवार ९:२० मिनट से प्रतिपदा तिथि का आगमन हो जाएगा प्रतिपदा तिथि बुधवार १० अक्टूबर को ७ बजकर 36 मिनट तक रहेगी

कोई भक्त अगर किसी कारणवश ६ बज करके २५ मिनट से ७ बज करके ३६ मिनट के बीच के दौरान अगर कलश स्थापना नहीं कर पता है 

तो वह भक्त अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापन कर सकता है 

अभिजीत मुहूर्त १० अक्टूबर दिन के ११:०० बचकर ३३ मिनट से १२:२६ तक रहेगी जिसमें सभी भक्त कलश विराजमान कर सकते हैं !
सभी भक्त एक बात का विशेष ध्यान रखें शास्त्रों के अनुसार अमस्या युक्त शुक्ल प्रतिपदा मुहूर्त में कलश स्थापन वर्जित है ९ अक्टूबर को कलश स्थापना भूलकर भी ना करें !
जय दुर्गा मां



          "राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता"     

          प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज       

        श्री धाम वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश  www.pramodkrishnashastri.com   संपर्क सूत्र 873786655 ,9453316276

Saturday, October 6, 2018

असफलता ही सफलता की कुंजी है !!Pramod Krishna Shastri

असफलता ही सफलता की कुंजी है !!

प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज अपने जीवन में जो अनुभव किया उसको आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास मित्रों अगर आपने

कोशिश किए बिना हार मान ली तो आप हारने से पहले ही हार गए !

Pramod Krishna Shastri ji Maharaj 


कोशिश अवश्य करनी चाहिए कोशिश करने वालों की ही जीत होती है




लहरों की डर से कभी नौका पार नहीं होती !     कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !!


    अगर आप कोशिश करते हैं और सफलता नहीं मिलती तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है !
 विज्ञान के क्षेत्र में महान साइंटिस्ट थॉमस अल्वा एडिसन जिन्होंने बल्ब का आविष्कार किया और घर घर रोशनी पहुंचाई
एडिशन जी ने बताया कि जब मैं बल्ब का निर्माण कर रहा था तो मैं लगभग 1000 बार असफल हुआ मित्रों अगर में पहली बार में ही हार मान लेता और अपने काम को अधूरा छोड़ देता तो आज बल्ब का निर्माण नहीं होता मैंने बार-बार प्रयास किया जितनी बार असफल हुआ उतना ही ज्यादा प्रयास किया!
अंततः एक दिन मैंने बल्ब का निर्माण कर ही लिया एडिशन कहते हैं मैं जितनी बार असफल हुआ मुझे उतना ही ज्यादा अनुभव हुआ और अंत में मैं सफल हो गया !

मित्रों अगर हम कोशिश करते हैं और हार जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि भले ही हमारी जीत ना हुई हो लेकिन मुझे अनुभव अवश्य हो गया और वह अनुभव दोबारा मुझे उसी कार्य में सफलता प्रदान करेगा

Next post ...

श्री रामचरितमानस की ये एक चौपाई मिटा देगी   सारे संकट, घर में होगी खुशियों की बरसात ! http://www.pramodkrishnashastri.com/2018/10/108-21-www.html?m=1

Friday, October 5, 2018

श्री रामचरितमानस की ये एक चौपाई मिटा देगी सारे संकट, घर में होगी खुशियों की बरसात !

श्री रामचरितमानस की ये एक चौपाई मिटा देगी   सारे संकट, घर में होगी खुशियों की बरसात ! 

प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने लखनऊ में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा  भक्तों को संकटों से निपटने के लिए बतलाया उपाय÷

पूज्य श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने रामायण में जितनी भी चौपाईयां लिखी हैं वह सभी महामंत्र है !
पूज्य श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज

उसी में से एक चौपाई जिसके पाठ करने से घर के सारे संकट मिट जाते हैं !

घर में खुशियां ही खुशियां आ जाती हैं घर का कलेश मिट जाता है परिवार में आपस में मित्रता बढ़ जाती है


    चौपाई

  मंगल भवन अमंगल हारी !        

                    द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी !!


इस चौपाई का नित्य प्रातः स्नान के उपरांत 108 बार उच्चारण करें
रात्रि में सोने से पहले 21 बार उच्चारण करने के बाद निद्रा में जाएं
घर के सारे संकट देखते ही देखते समाप्त हो जाएंगे

 !! श्री सीताराम जी महाराज की जय  

श्री हनुमान जी ने विवाह कब और किससे किया -Next post 

http://www.pramodkrishnashastri.com/2018/10/blog-post_2.html

        राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता 
       प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
www.pramodkrishnashastri.com

Wednesday, October 3, 2018

33 कोटि देवी देवताओं में श्रेष्ठ देवता किसे माने सबसे बड़ा कौन है???

 33 कोटिश देवी  देवताओं में श्रेष्ठ देवता किसे माने सबसे बड़ा कौन है???

सनातन धर्म में अनेक देवी देवताओं की पूजा की जाती है 


इतने देवताओं में मनुष्य का मन बटक जाता है आखिर सर्वश्रेष्ठ हम किसे माने
33 कोटि देवी देवताओं में श्रेष्ठ किसे माने

 मनुष्य समझ नहीं पाता किसकी पूजा करें




 24 अवतारों में श्रेष्ठ देवता कौन है
 क्या नारायण श्रेष्ठ है
 क्या भगवान भोलेनाथ श्रेष्ठ है
 या भगवान श्री राम श्रेष्ठ हैं 
यह बात हमारे मन में हमेशा चलती रहती है आइए इस बात को समझने के लिए ,

एक उदाहरण से समझना होगा
        "कहानी"

एक अंधपुरम नाम का गांव था जिसमें सब अंधे ही रहा करते थे !
1 दिन की बात उस अंध पुरम गांव के पास के रास्ते से एक महावत अपना हाथी लेकर जा रहा था उस हाथी के गले में घंटी लगी हुई थी घंटी हाथी के चलने पर बज रही थी
उस घंटी की आवाज को सुनकर जितने भी अंधे थे  सब दौड़ पड़े 

यह आवाज कहां से आ रही है आवाज को सुनते हुए हाथी के पास पहुंच गए महावत से पूछा भैया यह क्या है?

 महावत ने कहा आपके पास नेत्र नहीं है मैं कैसे बतलाऊं इसको हाथी कहते हैं 
नेत्र ना होने के कारण अंधे हाथी को देख नहीं सकते महावत ने कहा आप लोग हाथ से टटोल कर देख लो हाथी कैसा होता है
 उन्होंने वैसा ही किया टटोल कर देखा किसी ने हाथी के पैर को पकड़ लिया
 किसी ने हाथी के कान को पकड़ कर देखा 
किसी ने हाथी के पेट पर हाथ फिराया 
किसी ने हाथी की पूछ को पकड़ा और उन्होंने महावत से कहा भैया मैंने आपके हाथी को लिया 
 अब आप हाथी को ले जा सकते हो समय बीता सभी अंधों के बीच आपस में चर्चा होने लगी एक अंधा दूसरे अंधे से पूछता है भैया बताओ हाथी कैसा होता है जिसने हाथी की पूंछ को पकड़ा था उसने कहा हाथी तो एक डंडे की तरह होता है जिसने हाथी के पैर को पकड़ा था उसने कहा हाथी तो एक खंबे की तरह होता है जिसने हाथी के कान को पकड़ा उसने कहा नहीं आती तो सूप की तरह होता है एक अंधा चिल्लाकर कहने लगा नहीं नहीं हाथी तो दीवाल की तरह होता है क्योंकि उसने हाथी के पेट पर हाथ फिर आया था 
अब तो सभी अंधों में लड़ाई होने लगी

 कोई कहता डंडे की तरह होता है
कोई कहता है दीवार की तरह होता है
 कोई कहता है हाथी सूप की तरह होता है

एक अंधा कहने लगा तो कितने प्रकार का हाथी होता है
एक अचानक वहीं महावत उसी हाथी को लेकर  दोबारा उस गांव होते हुए मार्ग से जा रहा था तभी अंधों के कान में वह घंटी की आवाज दोबारा सुनाई दी सभी अंधे दौड़ करके आए महावत से कहा भैया आज आप को बताना पड़ेगा हाथी कैसा होता है महावत ने कहा उस दिन तो आप ने देख लिया था अपने हाथों से हाथी कैसा होता है बोले नहीं मेरे नेत्र नहीं है इसलिए मैंने अपने हाथों से अनुमान लगाया था आज तुम ही बताओ हाथी कैसा होता है
एक अंधा कहने लगा हाथी के डंडे की तरह होता है उसने हाथी की पूंछ को पकड़ा था महावत ने कहा होता है

एक अंधा कहता है क्या हाथी सूप की तरह होता है उसने हाथी के काल को पकड़ा था! जी होता है 

एक अंधा कहने लगा नहीं नहीं आती तो एक खंबे की तरह होता है क्योंकि उसने हाथी के पैर को पकड़ा था महावत ने कहा हाथी खंबे की तरह भी होता है

एक अंधा चिल्लाकर के कहने लगा अरे मूर्ख हाथी क्या दस 20 प्रकार का होता है


उसी समय महावत प्रेम से मुस्कुरा कर के बोला भैया हाथी   तो एक ही है लेकिन आप के नेत्र ना होने के कारण आप ने इसे देख नहीं पाया
अपने हाथों से जितना अनुमान लगाया , वैसा ही समझ लिया 
हाथी तो एक ही है आपने जिस रूप से उसको बंद नेत्रों से देखा हाथी उसी रूप में दिखने लगा

मित्रों उसी प्रकार से परमात्मा है हम सभी मनुष्य के पास वह नेत्र नहीं हैं जिन नेत्रों से परमात्मा को देखा जा सके हम सभी अंधे हैं

हमारे पास नेत्र ना होने के कारण हम जिस भावना से परमात्मा को देखते हैं 

परमात्मा हमें उसी भाव से नजर आने लगता है

जाकी रही भावना जैसी !

          प्रभु मूरत देखी तिन तैसी !!


 क्या किसी मूर्तिकार ने भगवान को देखा है नहीं उसने अपनी मनो भावना से जो विचार किया जो भावना प्रकट की उसने एक पत्थर को मूर्ति का वही रूप दे दिया जो उसके मन में चल रहा था उसी प्रकार से नारायण है 

परमात्मा तो एक ही है 

 एकम् ब्रह्म द्वितीयो नास्ति


 हां लेकिन हम भक्त लोग जिस भी भाव से परमात्मा को भजते हैं जिस भाव से उसका भजन करते हैं परमात्मा उसी भाव से उसी रूप में नजर आने लगता है


किसी एक देवता को श्रेष्ठ मान लो जिस पर आप को पूर्ण रूप से निष्ठा हो विश्वास हो निंदा किसी की मत करो सारे देवी देवता उसी ने समाहित हो जाएंगे!!

मित्रों हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में अवश्य बतलाइए
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक करें कमेंट करें हमसे फेसबुक से भी जुड़ सकते हैं फेसबुक हमारा पेज लाइक करें


            "राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता"
           प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज 
                    श्री धाम वृंदावन म
     www.pramodkrishnashastri.com
            WhatsApp 87378665555




Tuesday, October 2, 2018

सत्कर्म रूपी बीज पूर्ण रूप से अवश्य अंकुरित होता है

 "सत्कर्म रूपी बीज पूर्ण रूप से अवश्य अंकुरित होता है"


कभी-कभी खेत में बोए गए सभी बीज अंकुरित नहीं होते, लेकिन परमात्मा के खेत में ऐसा नहीं होता !

मनुष्य जीवन में जितना भी सत्कर्म रूपी बीज बोता है
सत्कर्म बीज बोने वाले को फल अवश्य  मिलता है 
उसको उतना अंकुरित पौधा रूपी संपूर्ण फल अवश्य प्राप्त होता है 


परमात्मा के खेत में कोई भी सत्कर्म रूपी बीज विफल नहीं जाता
आप सभी लोगों से निवेदन है हमारी पोस्ट अगर आपको अच्छी लगती है तो लाइक करें 
और नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट अवश्य लिखें

आपके मन में अगर कोई सवाल है कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें

    राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता
  प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज
 श्री धाम वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश
   संपर्क सूत्र 8737866555

श्री हनुमान जी का विवाह कब और किससे हुआ

श्री हनुमान जी ने क्यों और किससे किया विवाह ??

हनुमान जी का विवाह कब और किससे हुआ
श्री हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया था।

 सूर्य देव के पास 9 दिव्य विद्याएं थीं।

इन सभी विद्याओं का ज्ञान बजरंग बली प्राप्त करना चाहते थे। सूर्य देव ने इन 9 में से 5 विद्याओं का ज्ञान तो हनुमानजी को दे दिया,

लेकिन शेष 4 विद्याओं के लिए सूर्य के समक्ष एक संकट खड़ा हो गया। शेष 4 दिव्य विद्याओं का ज्ञान सिर्फ उन्हीं शिष्यों को दिया जा सकता था जो विवाहित हों।



हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी थे, इस कारण सूर्य देव उन्हें शेष चार विद्याओं का ज्ञान देने में असमर्थ हो गए।

इस समस्या के निराकरण के लिए सूर्य देव ने हनुमानजी से विवाह करने की बात कही। पहले तो हनुमानजी विवाह के लिए राजी नहीं हुए, लेकिन उन्हें शेष 4 विद्याओं का ज्ञान पाना ही था। इस कारण अंतत: हनुमानजी ने विवाह के लिए हां कर दी।

सत्कर्म रूपी बीज पूर्ण रूप से अवश्य अंकुरित होता है


जब हनुमानजी विवाह के लिए मान गए तब उनके योग्य कन्या की तलाश की गई और यह तलाश खत्म हुई सूर्य देव की पुत्री सुवर्चला पर। सूर्य देव ने हनुमानजी से कहा कि सुवर्चला परम तपस्वी और तेजस्वी है और इसका तेज तुम ही सहन कर सकते हो। सुवर्चला से विवाह के बाद तुम इस योग्य हो जाओगे कि शेष 4 दिव्य विद्याओं का ज्ञान प्राप्त कर सको। सूर्य देव ने यह भी बताया कि सुवर्चला से विवाह के बाद भी तुम सदैव बाल ब्रह्मचारी ही रहोगे, क्योंकि विवाह के बाद सुवर्चला पुन: तपस्या में लीन हो जाएगी।  


यह सब बातें जानने के बाद हनुमानजी और सुवर्चला का विवाह सूर्य देव ने करवा दिया। विवाह के बाद सुवर्चला तपस्या में लीन हो गईं और हनुमानजी से अपने गुरु सूर्य देव से शेष 4 विद्याओं का ज्ञान भी प्राप्त कर लिया। इस प्रकार विवाह के बाद भी हनुमानजी ब्रह्मचारी बने हुए हैं।

सभी भक्तों से निवेदन है अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव लिखें पोस्ट को लाइक करें
 प्रेम से बोले राधे राधे!
अगर किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कमेंट बॉक्स में लिखें आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य मिलेगा
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2066747793370560&id=1036123909766292 

अध्यात्मिक प्रसंगों को पढ़ते रहें


      राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्तापूज्य श्री प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज  श्री धाम वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश   WhatsApp 8737866555



Monday, October 1, 2018

A Single Mantra Can Resolve All Your Problems

एक मंत्र करेगा अनेक समस्याओं का समाधान - प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज


 - आज के समय में मनुष्य इतना अधिक व्यस्त रहता है जिसके कारण रात्रि में नींद नहीं आती शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से ग्रसित रहता है !
A single mantra can resolve all your problems
Narayan mantra
इस कलयुग में हर कोई दुखी है लेकिन अगर कोई समस्या होती है तो उसका समाधान भी होता है
पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने इस बात को पहले ही लिख दिया था

                 दोहा
कोई तन से दुखी कोई मन से दुखी,
     कोई धन बिन रहत उदास
थोड़े-थोड़े सब दुखी सुखी राम के दास !!
    
अर्थ -
 कोई तन से दुखी है कोई मन से दुखी है कोई धन से दुखी है थोड़े थोड़े सभी दुखी हैं सुखी केवल भगवान के भक्त हैं
आजकल लोग अनेक समस्याओं से ग्रसित हैं जैसे
- जिनको रात्रि में नींद नहीं आती
-जिनको ब्लड प्रेशर शुगर की समस्या रहती है
-लोगों को मानसिक शांति प्राप्त नहीं होती
-मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती
-लोगों के घर में शांति नहीं रहती धन का अभाव रहता है
-जिनके घरों में हमेशा कलह रहती है
-जो लोग अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित रहते हैं
"इन सभी समस्याओं के निवारण हेतु इस मंत्र का जाप करें"

      मंत्र÷     ॐ नमों भगवते वासुदेवाय नमः


जिनको रात्रि में नींद नहीं आती वह लोग सोने से पहले हाथ पैर धुलकर, लेटें नेत्रों को बंद करके होठ और जिव्हा को बिना हिलाए अंतर आत्मा से इस मंत्र का उच्चारण करते करें अनेक समस्याओं के निवारण हेतु प्रातः काल स्नान के उपरांत तुलसी की माला से पांच माला जप करें !

दिन में कार्य के समय कभी भी मन ही मन मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं इससे समस्याओं का समाधान होगा,




Featured Post

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 हाथ की उंगलियों और हथेली में शंख और चक्र का क्या महत्व है #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer  हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के पोरो...