शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त क्या है जानिए ????
प्रमोद कृष्ण शास्त्री जी महाराज १० अक्टूबर २०१८ से नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहे हैं जोकि १८ अक्टूबर दिन शुक्रवार तक रहेंगे !
हिंदू सनातन धर्म में नवरात्रि कलश स्थापना का विशेष महत्व है !
कलश स्थापना करने से भक्तों की जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है कुछ भक्त ९ दिन का व्रत करते हैं कुछ भक्त प्रतिपदा तिथि एवं अष्टमी तिथि का व्रत करने के उपरांत यज्ञ कार्य करते हैं!
नवरात्रि में हर रोज अलग-अलग नवदुर्गा देवियों का भक्त पूजन करते हैं!
![]() |
| श्री नव दुर्गा मां |
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल ६ बज कर २५ मिनट से प्रारंभ होगा जोकि ७ बज कर बजे कर ३६ मिनट तक रहेगा !
शुभ मुहूर्त की अवधि लगभग १ घंटा ११ मिनट है !
९ अक्टूबर दिन मंगलवार ९:२० मिनट से प्रतिपदा तिथि का आगमन हो जाएगा प्रतिपदा तिथि बुधवार १० अक्टूबर को ७ बजकर 36 मिनट तक रहेगी
कोई भक्त अगर किसी कारणवश ६ बज करके २५ मिनट से ७ बज करके ३६ मिनट के बीच के दौरान अगर कलश स्थापना नहीं कर पता है
तो वह भक्त अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापन कर सकता है
अभिजीत मुहूर्त १० अक्टूबर दिन के ११:०० बचकर ३३ मिनट से १२:२६ तक रहेगी जिसमें सभी भक्त कलश विराजमान कर सकते हैं !
सभी भक्त एक बात का विशेष ध्यान रखें शास्त्रों के अनुसार अमस्या युक्त शुक्ल प्रतिपदा मुहूर्त में कलश स्थापन वर्जित है ९ अक्टूबर को कलश स्थापना भूलकर भी ना करें !
जय दुर्गा मां
