Friday, October 19, 2018

#परमात्मा_एक बार_अवसर_सभी_को_देता_हैं_आप_उसका_सदुपयोग_कर_पाते_हैं_Pramod_Krishna_Shastri

परमात्मा एक बार अवसर सभी को देता  हैं ,आप उसका सदुपयोग कर पाते हैं कि नहीं यह आप पर निर्भर करता है

एक बार एक राजा ने प्रसन्न होकर एक लोहार को अपना चन्दन का बाग भेंट कर दिया , बिचारे लोहार को चंदन के बाग ओर चंदन की किमत पता नही थी अतः वो रोज चंदन की लकड़ी काट काट कर जलाता ओर उसका कोयला बनाकर बेचकर अपनी जीविका चलाने लगा
Pramod Krishna Shastri 
WhatsApp 8737866555
और इसी तरह पूरा बाग कोयला बनाकर खत्म कर दिया,उधर ऐसे ही राजा घूमते घूमते आये और सोचा कि अब तो लोहार बहुत धनी हो गया होगा पर क्या देखते है कि लोहार तो वैसे का वैसा ही है, राजा को आश्चर्य हुआ कि ऐसा कैसे हो गया  सच जानकर राजा को दुख हुआ और उन्होंने लोहार से पूछा कि पूरा बाग खत्म हो गया कि कुछ चंदन बचा है

 तब लोहार ने एक टुकड़ा जो जलाया नही था वो राजा को दिखाया राजा ने कहा कि जाओ इसे किसी चंदन के व्यापारी के पास ले जाओ और बेच दो ,
लोहार गया और उसे बेचा तो उसे बहुत सारा पैसा मिला लोहार सोचने लगा कि इतना सा टुकड़ा बेचा ओर इतना पैसा मिला पूरे बाग की लकड़ी बेचता तो मेरा जीवन यापन उससे ही हो जाता और वो रोने लगे गया ओर राजा से कहने लगा राजन मुझे एक बाग ओर देदो राजा कहता है कि ऐसा अवसर बार बार नही मिलता....

साधर्मी महानुभावों आपको ये मनुष्य भव उस लोहार को चंदन के बाग जैसा मिला है उसे कोयला बनाओ या चंदन ये आपके हाथ है  जीवन के अंत समय मे जब कुछ पल शेष होते है तब धर्म का रास्ता चुनने का प्रयास करते हो तब ऐसा लगता है कि हे भगवान मुझे थोड़ा जीवन और देदो लेकिन तब ऐसा संभव नही होता....मनुष्य जीवन अनमोल है ऐसा जीवन दुबारा नही मिलेगा...
सारांश... मनुष्य जीवन अनमोल है इसे चंदन बनाओ या कोयला ये आप ही को तय करना है ..

No comments:

Post a Comment

Featured Post

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 हाथ की उंगलियों और हथेली में शंख और चक्र का क्या महत्व है #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer  हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के पोरो...