Tuesday, January 8, 2019

वैराग्य क्या है??? भागवत कथा


वैराग्य क्या है??? भागवत कथा
वैराग्य का मतलब दुनिया को छोड़ना कदापि नहीं, अपितु दुनिया के लिए छोड़ना है। वैराग्य अर्थात् एक ऐसी विचारधारा जब कोई व्यक्ति "मैं" और "मेरे" से ऊपर उठकर जीने लगता है। 

समाज को छोड़कर चले जाना वैराग्य नहीं है, अपितु समाज को जोड़कर समाज के लिए जीना वैराग्य है।

किसी वस्तु का त्याग वैराग्य नहीं है, अपितु किसी वस्तु के प्रति अनासक्ति वैराग्य है।

जब किसी वस्तु को बाँटकर खाने का भाव किसी के मन में आ जाता है तो सच मानिये, यही वैराग्य है।

 दूसरों के दुःख से दुःखी होना और अपने सुख को दूसरों के साथ बाँटने का भाव जिस दिन आपके मन में आने लग जाता है, उसी दिन गृहस्थ में रहते हुए आप सच्चे वैरागी बन जाते हो।।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 हाथ की उंगलियों और हथेली में शंख और चक्र का क्या महत्व है #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer  हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के पोरो...