Saturday, January 5, 2019

यदि_कोई_अपमान_करता_है_तो_क्या_करना_चाहिए

कभी कभी ना चाह कर भी व्यक्ति को अपमान सहन करना पड़ता है।
          लेकिन जीवन में एक बात हमेशा याद रखना चाहिए अपमान सहन करना बहुत ही सरल है लेकिन सम्मान सहन करना ज्यादा कठिन है।
अपमान को पचाना  बहुत सरल है उसे कोई भी पचा सकता है
Pramod krishna shastri
call 8737866555
अपितु सम्मान को बचाना हर किसी के बस की बात नहीं है ।
अब यह कैसे पता चले कि सम्मान पच नहीं रहा है।
  सम्मान किसे कहते हैं सम्मान कैसे होता है हम कहीं जाते हैं लोग मालाएं पहनाते हैं सम्मान करते हैं ऊंची कुर्सी प्रदान करते हैं यही तो समान होता है जब हमारे मन में यह बात आने लगे कि मैं सम्मान का हकदार हूं मुझे सम्मान मिल रहा है मुझे मालाएं पहनाई जा रही हैं यह बहुत अच्छी बात है
 मैं इसके काबिल हूं और मुझे सम्मान मिलना ही चाहिए यह  यह विचार करने लगे कि मैं सम्मान का हकदार हूं।
 मैं बहुत ज्ञानी हूं मुझे सम्मान मिलना ही चाहिए अभी तो कम मालाएं पहनाई गई है और ज्यादा मालाएं पहनाई जानी चाहिए थी मैं इसका हकदार हूं मेरा सम्मान होना ही चाहिए तो समझ लीजिए कि उसको सम्मान पच नहीं रहा है 
अपमान को सहन करने में बहुत लाभ होता है क्योंकि जब हमारा अपमान होता है तो हमारे पाप नष्ट होते हैं
  और हमें जब सम्मान ज्यादा मिलने लगता है तो हमारे पुण्य नष्ट होने लगते हैं  इसलिए हमें सम्मान की ज्यादा चेष्टा नहीं रखनी चाहिए


जो प्यार करते हैं अपमान को
                     वह पा लेते हैं भगवान को !!

1 -विभीषण का अपमान हुआ रावण ने भरी सभा में विभीषण को लात मारी उनका बहुत घोर अपमान हुआ उसके बदले में उन्हें क्या प्राप्त हुआ ,भगवान श्रीराम प्राप्त हो गए



2-ध्रुव जी महाराज का अपमान हुआ ध्रुव जी की सौतेली मां ने ध्रुव जी को उनके पिता उत्तानपाद जी की गोद से पृथ्वी पर गिरा दिया ध्रुव जी का बहुत अपमान किया अपमान होने के कारण उनको बदले में भगवान नारायण की प्राप्ति हो गई



3-द्रोपती का अपमान हुआ भरी सभा में चीरहरण हुआ उस अपमान को द्रोपती महारानी ने सहन किया तो भगवान श्री कृष्ण के प्राप्ति हो गई



4-विदुर जी महाराज का अपमान हुआ भरी सभा में उन्होंने भी अपमान को सहन किया मंत्री पद को त्याग कर दिया उन्हें भगवान श्री कृष्ण को प्राप्त किया

अपमान को सहन करना चाहिए अपमान से घबराना नहीं चाहिए अगर आपने अपमान करने के लायक कोई कार्य नहीं किया तो बिल्कुल भी मत घबराइए समझ लीजिए कि आप के पाप नष्ट हो रहे हैं और एक न एक दिन आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा प्रभु की प्राप्ति होगी !!

No comments:

Post a Comment

Featured Post

जानिए हाथ की उंगलियों में शंख और चक्र का रहस्य

 हाथ की उंगलियों और हथेली में शंख और चक्र का क्या महत्व है #Pramod_Krishna_Shastri #astrologer  हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के पोरो...